SSC Sub Inspector in Delhi Police & CAPF 2024 : कर्मचारी चयन आयोग ने 4187 पदों पर निकाली भर्ती

SSC Sub Inspector in Delhi Police
SSC Sub Inspector in Delhi Police

SSC Sub Inspector in Delhi Police & CAPF 2024 : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल के लिए सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकाली हैं | जिसके लिए विभिन्न पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी |

SSC Sub Inspector in Delhi Police & CAPF 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने 4187 पदों पर भर्ती निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन 04/03/2024 से शुरू होने जा रहे हैं | आवेदन की अंतिम तिथि 28/03/2024 रखी गयी हैं | 28 मार्च को 11:00 PM तक फॉर्म भरे जायेंगे | जिसके लिए त्रुटि सुधार का अवसर 30 व 31 मार्च तक किया जा सकेगा आपको बता दें कि परीक्षा 09-13 मई के बीच रखी जाएगी |

कितना शुल्क जमा करना होगा –

SSC Sub Inspector in Delhi Police
SSC Sub Inspector in Delhi Police

आवेदन के लिए शुल्क सामान्य ओबीसी व Ews वर्ग के लिए 100 रूपये रखे गये हैं | अनुसूचित जाति एवं जनजाति को कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा | तथा सभी वर्ग की महिलाओ के लिए भी शुल्क न लेने का प्रावधान रखा गया हैं | प्रथम बार त्रुटि सुधार के लिए 200 रूपये शुल्क रखा गया हैं एवं यदि दो बार सुधार किया जायेगा तो उसका शुल्क 500 रूपये रखा गया हैं |

किस उम्र के लोग होंगे पात्र –

कर्मचारी चयन आयोग के दिल्ली एसआई भर्ती के नियमों के अनुसार 01/08/2024 को आधार मानकर न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गयी हैं | आयु में किसी भी प्रकार की छूट भर्ती के नियमों के अनुसार ही दी जाएगी |

शैक्षणिक योग्यता : SSC Sub Inspector in Delhi Police & CAPF 2024

दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल के लिए 4187 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण इस प्रकार से किया गया हैं कि,अभ्यार्थी को किसी भी वैध्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक होंगी | जिसके साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी लगाना होगा |

पदों का विस्तार से समझिये –

पदों का विस्तार से विवरण उपलब्ध कराया गया हैं दिल्ली पुलिस में विभिन्न वर्ग के पुरुषों के लिए 125 पद रखे गये हैं | वही महिलाओं के लिए 61 पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी |

BSF के लिए सभी वर्ग के पुरुषों के लिए 847 पद खाली रखे गये हैं | और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 45 पद होंगे |

CISF के सभी वर्ग मिलाकर पुरुषों के लिए 1437 पद भरे जायेंगे | वही सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 160 पद भरे जायेंगे |

CRPF के भर्ती के लिए सभी वर्ग के पुरुषों वर्ग के लिए 1113 पदों पर रिक्तिया भरी जानी हैं | वही महिलाओं के लिए 59 पदों पर नियुक्तियां होंगी |

ITBP के 278 पदों पर भर्ती की जानी हैं जिसमें सभी वर्ग के पुरुषों के लिए 237 पद रखे गये हैं | वही सभी वर्ग मिलाकर महिलाओं के पदों की संख्या 41 हैं |

इनके साथ SSB के भी 62 पद भरे जायेंगे जिसमें पुरुष वर्ग के लिए 59 पद तथा महिला वर्ग के लिए 3 पद भरे जाने हैं |

SSC Sub Inspector in Delhi Police
SSC Sub Inspector in Delhi Police

शारीरिक योग्यता

दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल के लिए 4187 पदों के लिए शारीरिक योग्यता भी होना आवश्यक मानी गयी हैं | जिसमें सामान्य वर्ग ओबीसी SC एवं EWS वर्ग के पुरुषों की लम्बाई 170 सेंटीमीटर व सीना 80-85 माँगा गया हैं | वही अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए लम्बाई 162.5 सेंटी मीटर तथा सीना 77-82 माँगा गया हैं | वही सामान्य ओबीसी व sc वर्ग की महिलाओं के लिए लम्बाई 157 सेंटीमीटर व अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए लम्बाई 154 सेंटी मीटर मांगी गयी हैं | भर्ती से संबधित अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन को ध्यान से पढ़े |

**Apply Online: https://ssc.gov.in/login**

For More Info : Join Our Telegram Group

ALSO READ : RPF Recruitment RPF CEN 01/2024 SI and CEN 02/2024 Constable : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कांस्टेबल और Sub इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

ALSO READ : RPF Constable SI, Bharti 2024 viral fake News : भर्ती-रेलवे में कांस्टेबल और SI के पदों पर भयंकर भर्ती, दसवीं पास वालों के लिए है अच्छा मौका

ALSO READ : SSC one time registration (otr) 2024 Form : कैसे करें वन टाइम रजिस्ट्रेशन? देखिए फॉर्म भरने के नियम

SSC Sub Inspector in Delhi Police & CAPF 2024 : कर्मचारी चयन आयोग ने 4187 पदों पर निकाली भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top