5 Top Movies of Alia Bhatt: आलिया भट्ट की टॉप 5 बेहतरीन फिल्में ये हैं..

5 Top Movies of Alia Bhatt

5 Top Movies of Alia Bhatt : ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं, और हर बार उन्होंने अपने फैंस को प्रभावित किया

आपको बता दे कि आलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख दिया था । और फिर 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में काम किया। यह फिल्म उनकी पहली हिट फिल्म थी। उसके बाद उन्होंने कई और सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

अगर आप आलिया भट्ट की मूवी देखना पसंद करते हैं और उनके जबरदस्त फैन हैं, तो आपको आलिया भट्ट की यह पांच फिल्मे जरूर देखनी चाहिए।

Gangubai Kathiawadi (2022) – गंगुबाई काठियावाडी : 5 Top Movies of Alia Bhatt :

5 Top Movies of Alia Bhatt

25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई गंगूबाई कठियावाडी फिल्म में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के कारण आलिया भट्ट ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है और संजय लीला भन्साळी एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो अपने खूबसूरत कहानियों और मजबूत डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके हर फिल्म में कुछ न कुछ खास होता है और वो हमेशा बॉक्स ऑफिस पर हिट होते हैं।

इस फिल्म के निर्देशित संजय लीला भंसाली जी है । यह फिल्म कामाठीपुरा (मुंबई )में रहने वाली एक महिला गंगुबाई काठियावाडी के जीवन पर आधारित है। गंगुबाई एक वेश्या थीं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे और अंततः वो एक समाजसेविका बन गईं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगुबाई काठियावाडी की भूमिका निभाई है। आलिया की एक्टिंग इस फिल्म में शानदार है। आलिया ने गंगुबाई के दर्द, संघर्ष और जीत को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है।

गंगुबाई काठियावाडी एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है और इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है।

Raazi – राजी : 5 Top Movies of Alia Bhatt :

मेघना गुलजार की राजी 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और एक्टर विकी कौशल ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

आलिया ने इस फिल्म में भारत की रॉ एजेंट सेहमत खान की भूमिका निभाई थी। राझी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो भारत की रक्षा के लिए पाकिस्तान जाकर जासूसी करती है। वह एक रॉ एजेंट होती है और उसे पाकिस्तान में एक पाकिस्तानी आदमी से शादी करनी होती है। उसे इस आदमी की जासूसी करनी होती है और भारत को पाकिस्तान की योजनाओं के बारे में जानकारी देनी होती है।

यह फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। यह फिल्म भारत में एक क्लासिक बन गई है।

Udta Punjab – उडता पंजाब : 5 Top Movies of Alia Bhatt :

17 जून 2016 को अभिषेक चौबे की यह फिल्म रिलीज़ हुई थी। उडता पंजाब फिल्म एक अच्छी फिल्म है जो हमें पंजाब में बढ़ती ड्रग्स की समस्या के बारे में बताती है।

इस फिल्म में पंजाब में बढ़ती ड्रग्स की समस्या, पुलिस, डॉक्टर और ड्रग्स के चंगुल में फंसे लोगों की कहानी दिखाई गई है।फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और करिना कपूर खान ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में कुमारी पिंकी नाम की बिहारी हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है।

2 States – 2 स्टेट्स : 5 Top Movies of Alia Bhatt :

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर पहली बार 2 स्टेट्स फिल्म में नजर आये थे। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। अभिषेक वर्मन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और अमृता सिंह ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। चेतन भगत की ‘2 स्टेट्स: स्टोरी ऑफ माय लव मैरिज’ किताब पर आधारित इस फिल्म की कहानी थी।

यह फिल्म दो अलग-अलग स्टेट्स से आने वाले दो लोगों की प्रेम कहानी है। वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके माता-पिता को उनकी शादी से सहमत होने में परेशानी होती है। वे अपने माता-पिता को मनाने के लिए बहुत कोशिश करते हैं और अंत में सफल होते हैं।

RRR : 5 Top Movies of Alia Bhatt :

इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार शुरुआत की। उनकी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सहित भाषाओं में 24 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया था। आलिया ने फिल्म में सीता की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन, राम चरण और एन. टी. रामाराव जूनियर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इस फिल्म में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म के गाने बहुत पॉपुलर हुए थे और इसने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

ALSO READ : Valentine Day Gift Under Budget: वैलेंटाइन डे 2024 के लिए मजेदार गैजेट्स

ALSO READ : Gyanvapi Masjid Case in UP : व्यास जी के तहखाना में चलती रही पूजा और ऊपर होती रही नमाज

ALSO READ : The Crew Movie Trailer Release Date : करीना कीर्ति और तब्बू का दिखेगा स्वैग, “द क्रू” का टीजर हुआ आउट , इस दिन सिनेमा घरों में रिलीज होगी फिल्म..

5 Top Movies of Alia Bhatt: आलिया भट्ट की टॉप 5 बेहतरीन फिल्में ये हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top