Dune 2 Movie Sequel 2024 : 40 साल बाद आया ‘ड्यून’ का सीक्वल, जानिए कब और कहां देखें

Dune 2 Movie Sequel 2024

Dune 2 Movie Sequel 2024 : आपको बता दें कि डेनिस विलनोव के निर्देशन में बनी साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म ड्यून का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। मूवी का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था जो बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रहा था। हालांकि क्या आप जानते हैं कि 40 साल पहले इसी कहानी पर एक और फिल्म बनाई गई थी।

साल 2021 में रिलीज हुई ड्यून सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार इस मूवी का सीक्वल भी रिलीज हो गया है। डेनिस विलनोव निर्देशित फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाना था, लेकिन राइटर्स की हड़ताल के चलते थोड़ा लेट हो गया है। हालांकि, फिल्म थिएटर्स में उतरते ही धमाल मचा रही है।

इस मूवी के पार्ट 2 को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। 1 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने मात्र तीन दिन के अंदर भारत में 11.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। दुनियाभर का कलेक्शन की बात करे तो इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 1480 करोड़ का बिजनेस किया है।

Dune 2 Movie Sequel 2024 : क्या है ड्यून पार्ट 1 की कास्ट

ड्यून पार्ट वन में पॉल एटराइड्स का किरदार टिमोथी चेलमेट ने निभाया है। रेबेका फर्ग्यूसन (लेडी जेसिका), ऑस्कर इसाक (ड्यूक लेटो एटराइड्स), जेंडया (चानी), जोश ब्रोलिन (गर्नी हालेक), जेसन मोमोआ (डंकन इडाहो), फ्लोरेंस पुघ, जोश ब्रोलिन, स्टेलन स्कार्सगार्ड, डेव बॉतिस्ता, स्टीफन मैककिनले हेंडरसन, चार्लोट रैम्पलिंग और जेवियर बार्डेम जैसे किरदारों ने अहम भूमिका निभाई है।

ड्यून 2 बनाने से पहले थी यह शर्त :

Dune 2 Movie Sequel 2024

साल 2016 में लीजेंडरी एंटरटेनमेंट ने ड्यून के राइट्स खरीदे थे और डेनिस फिल्म के प्रोड्यूसर के रूप में नियुक्त हुए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेकर्स जब ड्यून बना रहे थे तब उनके दिमाग में फिल्म के सक्सेस को लेकर डर था। इसीलिए मेकर्स ने सिर्फ पहले पार्ट के राइट्स सिक्योर किए थे। मेकर्स क्लियर थे कि ड्यून का पहला पार्ट अगर सक्सेसफुल रहेगा, तभी दूसरा पार्ट बनेगा। वरना नहीं।

आखिर क्या है इस फिल्म की कहानी?

ड्यून पार्ट 2 एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो साल 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर Dune का सीक्वल है। यह फिल्म 1965 में लिखे गए उपन्यास ड्यून पर बनाई गई है। इसके लेखक फ्रैंक हर्बर्ट हैं।

फिल्म की कहानी दूर के भविष्य पर आधारित है। यह फिल्म पॉल एटराइड्स (टिमोथी) के बारे में है, जिसका परिवार, कुलीन हाउस एटराइड्स, घातक और दुर्गम रेगिस्तानी ग्रह अराकिस के लिए युद्ध में शामिल है। दूसरे पार्ट में पॉल अपने परिवार की मौत का दुश्मनों से बदला लेता है, जिसमें चानी (जेंडया) और फ्रीमैन उसकी मदद करते हैं।

ड्यून ने जीते 6 ऑस्कर

Dune 2 Movie Sequel 2024

फिल्म 2019 में बनकर तैयार हुई और 2020 में रिलीज होने वाली थी। मगर कोरोना महामारी के चलते 2021 तक इसे टाल दिया गया था। 15 सितंबर 2021 को फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक दी। उम्मीद से परे, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भर-भरकर प्यार मिला।

फिल्म ने 43.48 करोड़ यूएस डॉलर कमाए थे। यही नहीं, फिल्म ने 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2022) में कुल 6 अवॉर्ड्स भी जीते।

40 साल पहले बनी पहली एडेप्टेशन हो गई थी फ्लॉप

डेनिस विलनोव की फिल्म, बेस्ट सेलिंग नोवेल ड्यून की तीसरी एडेप्टेशन है। पहली बार डिनो डी लॉरेंटिस इस नोवेल पर साल 1984 में एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम भी सेम था। इसका निर्देशन डेविड लिंच (David Lynch) ने किया था। फिल्म में काइल मैकलाचलन और फ्रांसेस्का एनीस जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को तुरंत ज्वॉइन करें |(धन्यवाद)

ALSO READ : Koura Fine Diamond Jewellery IPO 2024 : आज से खुल रहा है आईपीओ, प्राइस बैंड ₹55 प्रति शेयर

ALSO READ : PM Vishwakarma Yojana 2024: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आखिर कौन ले सकता है इसका पूर्ण लाभ

ALSO READ : Ye Vatan Mere Vatan Teaser Out : देश की आजादी के लिए लड़तीं सारा अली खान, इस दिन OTT पर लगाएंगी ‘करो या मरो’ की ललकार

ALSO READ : Indian Idol 14 Winner : वैभव गुप्ता ने जीता इंडियन आइडल 14 का खिताब, ट्रॉफी के साथ जीती शानदार कार

ALSO READ : iPhone 16 series Details leaked : लान्चिंग से पहले ही लीक हुईं iPhone 16 Series की डिटेल्स! प्राइस से फीचर्स तक, जाने सभी डिटेल्स

Dune 2 Movie Sequel 2024 : 40 साल बाद आया ‘ड्यून’ का सीक्वल, जानिए कब और कहां देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top