Hara Matar Dhokla recipe :हरे मटर का ढोकला, मन को करे आनंदित , ढोकला स्वाद से भरा

Hara Matar Dhokla recipe : गुजरात और ढोकला का एक खास रिश्ता है ढोकला एक हल्का फुल्का स्नैक्स है इसे आप चलते फिरते कभी भी खा सकते ये इतना सॉफ्ट और स्पोनजी होता है की मुंह में जाते ही घुल जाता है आप इसे सफर में भी साथ ले जा सकते है और इसमें खास बात ये है कि ये फटाफट से बन के तैयार हो जाता है Hara Matar Dhokla recipe तो जब भी आपको अचानक भूख लगे या मेहमान आए हो ढोकला बनाए खुद खाएं और मेहमानो को भी खिलाए फिलहाल मौसम है हरी मटर का ,तो आज हम बनाते है मटर का ढोकला |

Hara Matar Dhokla recipe :Ingredients

  • 1 कटोरी ताजी हरी मटर
  • 1 कटोरी रवा
  • 1 कटोरी दही
  • 1/2 कटोरी बेसन
  • हरा धनियां
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच राई
  • 2 चम्मच सफेद तिल
  • 10 से 12 कढ़ी पत्ता
  • 3 हरी मिर्च
  • 2 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1/2 चम्मच हींग
  • 2 चम्मच तेल

Hara Matar Dhokla recipe : मिश्रण तैयार करें

Hara Matar Dhokla recipe

एक बर्तन में एक कटोरी रवा ,आधा कटोरी बेसन, एक कटोरी दही और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से फैट लें और आधे घंटे के लिए ढककर रख दें |

Hara Matar Dhokla recipe : मटर पीस लें

एक मिक्सर के जार में हरी मटर के दाने डालकर दरदरा सा पीस लें आधे घंटे बाद मिश्रण अच्छे से फूल चुका होगा उसमे पीसी हुई मटर को मिला दें साथ ही उसमें 3 कटी हुई हरी मिर्च , कुटा हुआ अदरक, बारिक कटा हुआ हरा धनियां और स्वादानुसार नमक मिलाएं |

Hara Matar Dhokla recipe : Steam करें

जिस बर्तन में ढोकला पकाना है उसमें पानी डालकर पहले से ही स्टीम होने के लिए रख दें ,अब जिसमे ढोकला पकाना है उस थाली में तेल लगा कर उसे अच्छे से ग्रीस करे अब तैयार किए हुए मिश्रण में फ्रूटसॉल्ट मिलाएं और उसे पूरे मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर के ग्रीस की हुई थाली में फैला दें ऊपर से थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें और उस थाली को 10 मिनट के लिए स्टीमर के अंदर रख दें |

Hara Matar Dhokla recipe : तड़का बनाएं

Hara Matar Dhokla recipe

एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें उसमे डाले 1/2 चम्मच हींग,1 चम्मच राई,10 से 12 कढ़ी पत्ता ,2 चम्मच तिल |

Hara Matar Dhokla recipe : ढोकले में तड़का डालें

Hara Matar Dhokla recipe

10 मिनट बाद स्टीमर से ढोकले की थाली को बाहर निकाले और उसके ऊपर तैयार किया हुआ तड़का फैला दें साथ ही साथ कटा हुआ हरा धनियां सजा दें मटर ढोकला तैयार है चाकू से इसके पीसेस काटे और एंजॉय करें मजेदार मटर ढोकला ।

दोस्तों हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा ऐसे कई और लेख से जुड़े रहने के लिए एवं उनके बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे साथ जुड़े रहना होगा हमारे टेलीग्राम ग्रुप को तुरंत ज्वॉइन करें |(धन्यवाद)

ALSO READ : Marwadi Methi kadhi recipe : मेथी की कढ़ी,स्वादिस्ट मेथी यह recipe बनाये घर में

ALSO READ : Matar Gobhi Kopta Recipe: गोभी मटर कोप्ता,स्वाद ऐसा की खाते रह जाओ

ALSO READ : Easy Beshan Gur Barfi ki recipe : सर्दियों के लिए खास गुड़ बेसन की बर्फी

Hara Matar Dhokla recipe :हरे मटर का ढोकला, मन को करे आनंदित , ढोकला स्वाद से भरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top